लधिया घाटी के मछियाड़ के पास नदी से बरामद हुआ शव
लेकिन फिलहाल नेपाली मजदूर की शिनाख्त नहीं
देवभूमि टुडे
चंपावत/रीठा साहिब। चंपावत से 75 किलोमीटर दूर लधिया घाटी में एक नेपाली मजदूर की संदिग्ध मौत हुई है। मजदूर का शव रीठा साहिब से करीब 5 किलोमीटर दूर मछियाड़ के पास एक नदी में मिला। मजदूर के नाम-पते की जानकारी अभी नहीं है। अलबत्ता पुलिस मौके पर पहुंच जरूरी कार्यवाही कर रही है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने बताया कि आज 1 नवंबर की सुबह मछियाड़ के पास नदी से एक नेपाली मजदूर का शव मिला। लेकिन मजदूर की शिनाख्त नहीं हो सकी है। साथ ही यह मजदूर कब से इस क्षेत्र में काम कर रहा था? इसकी भी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलने पर रीठा साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भरने के साथ ही अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है। मजदूर की पहचान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मौत कैसे हुई? इसका भी पता लगाया जा रहा है।
© 2026. All Rights Reserved.