चंपावत विकासखंड के बड़ोली गांव के 45 साल के बालकिशन थ्वाल जंगल में मृत मिले, पानी लगाने जंगल गए थे, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत विकासखंड की बड़ोली ग्राम पंचायत में जंगल एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। गमगीन माहौल में ग्रामीण का अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के मुताबिक बड़ोली के बाल किशन थ्वाल (45) सोमवार अपरान्ह नल में पानी नहीं आने के कारण जंगल में पानी के स्रोत तक पानी लगाने गया था, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन की, तो कल मंगलवार सुबह गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर वह एक बड़े पत्थर के पास पहुंचे मृत अवस्था में मिले। गांव से करीब तीन किमी दूर एक बड़े पत्थर के पास मृत अवस्था में मिला बाल किशन ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© 2026. All Rights Reserved.