Monday Apr 20, 2026

चंपावत ढकना बडोला के चनई गांव का उमेश जोशी चारपाई में सोया मिला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा मौत की वजह

देवभूमि टुडे

चंपावत। होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से निपटा, लेकिन होली के एक दिन बाद आज 5 मार्च को एक युवक संदिग्ध हाल में मृत मिला। मृतक चंपावत के ढकना बडोला गांव के पास चनई गांव का रहने वाला था। पंचायतनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की जानकारी लगने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि ढकना बडोला निवासी उमेश जोशी (35) पुत्र हेम चंद्र जोशी पार्किंग से कुछ दूरी मृत हाल में मिला। मॉर्निंग वॉक पर आए कुछ लोगों ने पार्किंग के नजदीक एक चारपाई में पड़े युवक को देख, अस्पताल लाए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व उमेश की मौत हो चुकी थी।

जिला अस्पताल से मेमो मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि उमेश जोशी के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगी। अलबत्ता पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.