Wednesday Apr 29, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर दुधपोखरा में आयोजित हुआ कार्यक्रम

देवभूमि टुडे

चंपावत। सरस्वती शिशु मंदिर दुधपोखरा में आज 14 फरवरी को सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या अभिभावकों ने शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल में बच्चों के प्रवेश भी किए गए। 

सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के साथ ही हवन का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में  विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, व्यवस्थापक रमेश गिरि, कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी एवं लक्ष्मी दत्त पुनेठा की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नन्हें छात्र व अभिभावक मौजूद थे। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने सभी अभिभावकों का आभार ज्ञापन किया एवं नवप्र देश बच्चों को शुभकामनाएं दी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.