खेलो इंडिया साईं सेंटर, लोहाघाट में 'संडे ऑन साइकिल' जागरूकता रैली का आयोजन
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। खेल विभाग चंपावत के सौजन्य से आज 29 मार्च खेलो इंडिया साईं सेंटर (एथलेटिक्स) स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियां, लोहाघाट में 'संडे ऑन साइकिल' जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चलाए जा रहे इस महा जन आंदोलन में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन जोशी ने किया।
खेलो इंडिया साईं सेंटर के कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि 'संडे ऑन साइकिल' अभियान फिट इंडिया मूवमेंट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका मुख्य नारा है 'फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज' यह पहल हर रविवार को लोगों को साइकिल चलाने, शारीरिक रूप से सक्रिय रहने, मोटापा कम करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करती है। इस दौरान शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी नागेंद्र कुमार जोशी और सहायक अध्यापक रमेश चंद्र जोशी ने बच्चों के उत्साहवर्धन किया।
© 2026. All Rights Reserved.