Thursday Oct 1, 2026

67 वर्षीय पत्नी तारा देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं

बूम के कांकर घाट में कल होगा अंतिम संस्कार

देवभूमि टुडे

चंपावत/सूखीढांग। सूखीढांग क्षेत्र के विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित दिवंगत रामचंद्र चौड़ाकोटी की पुत्रवधू तारा देवी का निधन हो गया। ग्रेफ में सेवारत रहे नारायण दत्त चौड़ाकोटी की 67 वर्षीय पत्नी तारा देवी बीते कुछ समय से अस्वस्थ थीं। आज 30 सितंबर को उन्होंने बरेली जिले के भोजीपुरा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

तारा देवी। (फाइल फोटो)

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण समिति के चंपावत के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र चंद्राकोटी ने बताया कि भोजीपुरा से देर शाम उनका शव उनके गांव सूखीढांग लाया गया। कल 1 अक्टूबर को तारा देवी का बूम के कांकर घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन पर राजनीतिक एवं कई सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.