Sunday Jun 14, 2026

चंपावत जिले के बाराकोट बैड़ाओड़ गांव का मामला

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र के बैड़ाओड़ गांव के एक अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया कि अधेड़ व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था।

 

परिजनों के मुताबिक प्रकाश राम (53) पुत्र नाथू राम की 7 मई को एकाएक तबीयत बिगड़ी। प्रकाश राम को फौरन लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्साधीक्षक विराज राठी ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति की अस्पताल लाए जाने से पहले ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आज 8 मई को प्रकाश राम का अंतिम संस्कार लोहाघाट के ऋषेश्वर श्मशान घाट में किया गया। प्रकाश राम अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.