टनकपुर में हृदयगति रुकने से पीलीभीत निवासी कारीगर मंगल पांडेय की मौत
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर की एक मिठाई की दुकान में काम करने वाले एक कर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक पीलीभीत जिले का रहने वाला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पीलीभीत जिले के होली चौराहा निवासी 47 वर्षीय मंगल पांडेय पुत्र ठाकुर दास टनकपुर के वृंदावन स्वीट्स में कारीगर था। रविवार दोपहर में अचानक सीने में दर्द उठने पर उन्हें उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, मगर वहां पहुंचने से पहले कारीगर की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मंगल पांडेय को मृत घोषित किया। अस्पताल के मुताबिक मौत का कारण हृदय गति रुकना हो सकता है। पुलिस ने पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.