Wednesday Aug 19, 2026

MA में इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान की कक्षाएं संचालित करने सहित कई मांगें

लोहाघाट के पीजी कॉलेज में मांगें पूरी नहीं होने पर ABVP और छात्रसंघ नेता

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। ABVP (आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) और लोहाघाट छात्रसंघ ने विभिन्न मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

 

आज 17 अगस्त को ABVP और छात्रसंघ नेताओं ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया है। कहा कि पूर्व में प्राचार्य के माध्यम से विभिन्न मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया गया था, लेकिन उनकी दो मांगें ही पूरी हुई। अन्य मांगों में एमए में इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान की कक्षाएं संचालित करने, वर्ष 2021 ये 2025 तक की सभी मार्कशीट छात्र-छात्राओं को उलब्ध कराने, लाइब्रेरियन की नियुक्त, मॉर्डन फिजिक्स में पास छात्र-छात्राओं को बांड के आधार पर प्रवेश देने आदि की मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतिक ढेक, जिला संयोजक नीरज सक्टा, नगर मंत्री राहुल बिष्ट, तहसील संयोजक हिमांशु चंद,पंकज जोशी, करन सिंह, दिया चौधरी, मोहित जोशी, आनंद रावत, अभिषेक गहतोड़ी, शुभम ढेक, आयुष करायत, प्रकृति राणा, हिमानी गहतोड़ी, सुमित कुमार मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.