Wednesday Nov 4, 2026

एसएसजे विश्वविद्यालय कैंपस की खामियों को ठीक नहीं करने के विरोध में छात्रों ने सांकेतिक धरना दिया चंपावत परिसर में बिजली, पेयजल सहित कई बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज हैं छात्र

देवभूमि टुडे

चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत परिसर में बिजली, पेयजल सहित कई बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज छात्रों ने आज सांकेतिक धरना दिया। छात्र शुभम जोशी के नेतृत्व में 4 नवंबर की सुबह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक हुए धरने में छात्रों ने कहा कि उन्हें लगातार

आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो रहा है। छात्रों ने कहा कि उन्हें अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए।

चंपावत कैंपस में धरना देते छाब।

छात्रों ने आरोप लगाया कि 14 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को छात्र हित से जुड़े कई विषयों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दिए गए थे। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि लगातार अनदेखी और उदासीन रवैये के कारण छात्रों में नाराजगी है। चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा।

ये है छात्रों की मांग:

3 वर्ष से बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं, कई करोड़ रुपये का बालिका छात्रावास बनने के बावजूद इसका संचालन नहीं, आईटी संचालन के नए भवन के निर्माण के बावजूद इसका छात्र हित में उपयोग नहीं हो पा रहा है।

धरने में शामिल थे ये छात्र:

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परसिर के छात्र शुभम जोशी, मनीष महर, जितेंद्र भट्ट, निशा गोस्वामी, प्रीति गोस्वामी, निखिल देव आदि।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.