SSJ विश्वविद्यालय कैंपस की खामियों को कल सुबह 11 बजे तक ठीक करने की दिशा में कदम न उठाया, तो आंदोलन की चेतावनी
14 अक्टूबर को ज्ञापन देने के बाद आज परिसर निदेशक को रिमाइंडर दे दिया अल्टीमेटम
देवभूमि टुडे
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत परिसर के छात्रों ने परिसर में बिजली, पेयजल सहित कई बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कल 22 अक्टूबर से धरना देने का अल्टीमेटम दिया है। 14 अक्टूबर को परिसर निदेशक के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन देने के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने छात्र शुभम जोशी के नेतृत्व में आज 21 अक्टूबर को एक रिमाइंडर दिया है। जिसमें कल 22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे तक समस्याओं के समाधान के लिए कदम नहीं उठाए जाने पर मध्यान्ह 12 बजे से धरना देने का ऐलान किया है। ज्ञापन देने वालों में छात्र प्रतिनिधि शुभम जोशी, छात्रसंघ की संयुक्त सचिव शिवानी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष प्रीति, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि अमित कुमार, महक अधकारी, विनीता, अंकिता गोस्वामी आदि शामिल थे। वहीं परिसर निदेशक ने कल बृहस्पतिवार से छात्रों की मांग के अनुरूप जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

ये है छात्रों की मांग:
3 वर्ष से बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं। कई करोड़ रुपये का बालिका छात्रावास बनने के बावजूद इसका संचालन नहीं।
बत्ती गुल होने में वैकल्पिक इंतजामात से राहत नहीं:
छात्र शुभम जोशी बताते हैं कि बिजली गुल होने पर कायदे के वैकल्पिक इंतजामात नहीं है। प्रॉपर फिटिंग नहीं है। जनरेटर होने के बावजूद उपयोग में नहीं आते हैं। इनवर्टर भी काम का नहीं है। 4 लाख रुपये से आधिक के डिजिटल स्क्रीन के स्पीकर काम नहीं करते। छात्रों ने पीने के लिए साफ पानी की उपलब्धता पर भी सवाल उठाए गए है। यहां तक कि शौचालय में पानी की ठीक व्यवस्था नहीं है।
7 करोड़ के छात्रावास व IT लैब का संचालन नहीं:
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के जुलाई 2024 से शुरू चंपावत परिसर में करीब 7 करोड़ रुपये से बालिका छात्रावास और IT लैब बनने के बावजूद उपयोग नहीं हो पा रहा है।



© 2026. All Rights Reserved.