चंपावत कैंपस में 10 पदों के लिए बिके 15 नामांकन पत्र
बनबसा में निर्विरोध चुनाव
टनकपुर में 8 पदों के लिए 16 नामांकन हुए
देवभूमि टुडे
चंपावत। जिले के कई महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। चंपावत एसएसजे कैंपस में आज 25 सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर 2-2, सचिव, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव, वाणिज्य और कला संकाय के लिए 1-1 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। विज्ञान संकाय के लिए किसी ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। कैंपस के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि कल 26 सितंबर को पूर्वान्ह 11 से दोपहर 1 बजे तक नामांकन होगे। इसी दिन अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची घोषित होगी। 29 सितंबर सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान, दोपहर 3 बजे से मतगणना और उसके बाद विजेताओं को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
टनकपुर में 8 पदों के लिए 16 नामांकन हुए:
चंपावत/टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए 2-2 और उपाध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन पत्र भरे गए। जबकि सांस्कृतिक सचिव पद के लिए 1 मात्र नामांकन हुआ है। चुनाव अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कल शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
टनकपुर में इन्होंने किया नामांकन:
अध्यक्ष: ध्यान सिंह, सुमित नायक उपाध्यक्ष: रोहन गड़कोटी, साहिल महर, संदीप सिंह छात्रा उपाध्यक्ष: कंगना गुप्ता, रितिका सचिव: सुशील जोशी, वंश शर्मा संयुक्त सचिव: रिया आर्या, लक्षिता जोशी कोषाध्यक्ष: नीतू बिष्ट, मुस्कान सांस्कृतिक सचिव: आशीष कुमार आर्या , विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: बबीता, निर्मला महराना।
बनबसा में निर्विरोध चुनाव... सभी पदों पर अकेला पर्चा:
चंपावत/बनबसा। राजकीय महाविद्यालय बनबसा में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। प्राचार्य डॉ. आनंद प्रकाश सिंह के दिशा-निर्देशन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. कमलेश शक्टा की देखरेख में प्रक्रिया संपन्न हुई। डॉ. शक्टा के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची नियमानुसार जारी कर दी जाएगी। इस अवसर पर चुनाव समिति के सदस्य डॉ. सुशीला आर्या, हेम कुमार गहतोड़ी और त्रिलोक चंद कांडपाल मौजूद थे।
बनबसा में इन्होंने किया नामांकन:
अध्यक्ष पद के लिए अनुष्का, छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए खुशी वर्मा, सचिव पद के लिए मिली सागर, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रतिभा दत्त और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए रितेश बहादुर थापा।
लोहाघाट में 8 पदों पर निर्विरोध चुनाव की राह:
चंपावत/लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नवल किशोर लोहनी के निर्देशन में संपन्न कराई गई। प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. दीपक खाती, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. बीआर लोहिया, डॉ. दिनेश राम, रमेश जोशी और अतुल अधिकारी ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
लोहाघाट में इन्होंने किया नामांकन:
अध्यक्ष:हिमांशु कुमार, उपाध्यक्ष: राजेंद्र सिंह भैंसोड़ा, छात्रा उपाध्यक्ष:आरती चौधरी, सचिव: अमित चिल्कोटी, संयुक्त सचिव: हिमांशी बोहरा, कोषाध्यक्ष:सुमन भट्ट, सांस्कृतिक सचिव: स्नेहा और निखिल राय, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि:मुकेश कुमार, संकाय प्रतिनिधि कला वर्ग: शीतल विश्वकर्मा, आरती अधिकारी और अभिषेक सिंह धौनी, विज्ञान वर्ग:स्नेहा मेहरा और गौरव पंत और वाणिज्य वर्ग: शुभम जोशी।
© 2026. All Rights Reserved.