Wednesday May 20, 2026

एनएच पर फोरलेन के बजाय टनकपुर-बनबसा बाईपास की मांग को उठाई आवाज

आगामी रणनीति एवं आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए 21 मई को होगी बैठक

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर।सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बनबसा से टनकपुर तक के करीब 12 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन में परिवर्तित करने का प्रस्ताव है। इससे रोड की चौड़ाई बढऩे के साथ वाहनों के आवागमन में सुविधा और अधिक सुरक्षा हो सकेगी। लेकिन वहीं इस फोरलेन का विरोध भी किया जा रहा है। विरोध करने वालों के अगुवा सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक फोरलेन के बजाय बाईपास या एलिमिनिटेड रोड की दलील देते हैं। उनका कहना है कि बनबसा से ककरालीगेट पार तक बाईपास निर्माण की मांग समय-समय पर उठाई जाती रही

है। इसके बनने से घनी आबादी, बाजार, स्कूल एवं धार्मिक यातायात पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सकेगा।

अब स्थानीय लोगों ने इस मांग को लेकर संघर्ष करने के लिए एक संघर्ष समिति का गठन किया है। टनकपुर के विजन स्कूल में एनएच चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों की बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से टनकपुर-बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया है। तय किया गया कि आगामी रणनीति एवं आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए 21 मई की शाम 7 बजे टनकपुर विजन स्कूल में बैठक की जाएगी।

बैठक।

संघर्ष समिति के ये हैं पदाधिकारी:

अध्यक्ष:केशव भंडारी, उपाध्यक्ष:महेश चंद्र, सत्यप्रकाश व अजय देऊपा, महासचिव:दीप चंद्र पाठक व सावन चंद, सचिव: महेश सिंह देऊपा, भुवन जोशी व भोपाल भट्ट, मीडिया प्रभारी:अर्जुन सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी:गौतम मेहराना, भवित भट्ट व जितेंद्र सिंह, विधिक सलाहकार: एडवोकेट मृत्युंजय चंद व एडवोकेट मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष:कैलाश गहतोड़ी, मुख्य संरक्षक: तारा दत्त पुनेठा, रमेश लाल वर्मा, एडवोकेट विजय चंद, महेंद्र बंसल, दीप मोहन तिवारी, गोवर्धन सिंह, रामदत्त शर्मा, भुवन कठायत एवं विजय बंसल।

संघर्ष समिति की ये हैं दलीलें:

1.नगर के भीतर से गुजरने वाली वर्तमान सड़क पर बढ़ते यातायात, भीड़भाड़ व दुर्घटनाओं के अंदेशा से फिक्रमंद लोगों का कहना है कि फोरलेन से सड़क किनारे स्थित दर्जनों विद्यालयों में पढ़ रहे हजारों बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठेंगे।

2.क्षेत्रवासियों के व्यापार, आवास एवं कृषि भूमि को नुकसान होगा।

बैठक में मौजूद थे ये लोग:

महेश सिंह देऊपा, कैलाश गहतोड़ी, भुवन जोशी, आनंद मेहरा, गोवर्धन सिंह, विक्रम सिंह,  दीपक सिंह, कैलाश चंद्र, पुष्कर सिंह, मदन मोहन भट्ट, गौतम महाराना, गजेंद्र पांडेय, राजेंद्र सिंह, दीप मोहन तिवारी, राकेश पांडेय, चंद्र मोहन पांडेय, मनोज तिवारी, मृत्युंजय चंद, मयंक गर्ग, नवल तिवारी, नारायण सिंह, पंकज कुमार गंगवार, अजय मेहरा, गोविंद बल्लभ पांडेय, प्रेम शर्मा, मेघ राज सिंह देऊपा, कैलाश चौधरी, उमेश चंद जोशी (अन्नु भैया), भवित भट्ट, शिवम भट्ट, विकास कालोनी, हंसराज सिंह, महेंद्र कुमार, कुमुद जोशी, रामदत्त शर्मा (पप्पू), जितेंद्र सिंह रौतेला, जगदीश चंद्र पुनेठा, विजय चंद, ठाकुर देवेंद्र चंद, जेपी जोशी, मुन्नी जोशी, आशिक सेठ, इम्तियाज, नीला पांडेय, रजनीश तिवारी, विमल चंद (लक्की), पूजा भट्ट, विकास कुमार, इंद्र सिंह बिष्ट (अंशु), दीपा पांडेय, विमला कांडपाल, अंजलि कांडपाल, अंकित सिंह कार्की, उमेश सिंह, महेश चंद्र बिष्ट आदि।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.