मानदेय में वृद्धि और सालभर काम की मांग को लेकर कर रहे हैं कार्य बहिष्कार
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के एक दिन बाद 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय रक्षक दल हितकारी संगठन ने आज 26 नवंबर से चंपावत जिले की तमाम तहसील मुख्यालयों में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कार्य बहिष्कार से कई महकमों में वाहन संचालन से लेकर कार्यालयी एवं कई अन्य सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ।




टनकपुर में विरोध प्रदर्शन में नरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र बगौली, सतीश कुमार, दिनेश चंद्र तिवारी, दरबान सिंह, रामलाल, रमेश राय, फकीर कुमार, रेखा चौड़ाकोटी, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, लक्ष्मी दत्त जोशी, बाला दत्त जोशी, प्रेमलता पिंकी, रेखा बोहरा, दीपा बिष्ट, बबीता पंत, आयुष सिंह, मनोज चौबे, ईश्वर राय, रमेश कौलिपाल, सूरज शर्मा आदि मौजूद थे।

चंपावत और लोहाधार में PRD हितधारी संगठन के जिलाध्यक्ष भैरव दत्त जोशी, रमेश जोशी, विनोद सिंह, लोहाघाट ब्लॉक कमांडर दीपक सिंह मेहता, ओमप्रकाश अधिकारी, चंपावत ब्लॉक कमांडर जीवन कापड़ी, सुनीता मेहता, शोभा गड़कोटी, निर्मला देवी, जीवंती कार्की, महेंद्र कुमार, सुरेश पांडेय, त्रिभुवन राम, कमल किशोर, भुवन प्रसाद, गोपाल राम सहित बड़ी संख्या में पीआरडी कर्मी शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.