Thursday May 28, 2026

तूफान से SSB की चूका समवया चौकी से हुआ नुकसान

देवभूमि टुडे

चंपावत/चूका। तेज तूफान ने SSB (सशस्त्र सीमा बल) की चूका स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट (समवाय चौकी) को नुकसान पहुंचा है। तूफान से चूका बॉर्डर आउट पोस्ट की बैरक को खासा नुकसान हुआ है। अलबत्ता किसी जवान को कोई चोट नहीं लगी।

SSB की चूका स्थित समवाय सीमा चौकी।

SSB से मिली जानकारी के मुताबिक कल 26 मई की शाम भारत-नेपाल सीमा पर तैनात पंचम वाहिनी की समवाय सीमा चौकी चूका क्षेत्र में अचानक आए तेज तूफान आने से बैरक को भारी नुकसान पहुंचा हैं। तेज हवाओं से बैरक की छत पर लगी लगभग 40 सीजीआई टीन शीट उड़कर पीछे की ओर गिर गई। इसके साथ ही सीमा चौकी में स्थापित एक सोलर प्लेट भी इस प्राकृतिक आपदा के चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के तुरंत बाद सभी जवानों एवं बैरक में रखे हुए आवश्यक सामान को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। चूका सीमा चौकी में तैनात सभी जवान सुरक्षित हैं। तूफान के कारण हुए नुकसान का सटीक आकलन करने और प्रभावित बैरक की मरम्मत के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.