घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई घटना
कार में 5 लोग सवार थे, घायलों को लोहाघाट अस्पताल लाया जा रहा
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। लगातार बारिश के बीच चंपावत जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है। घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज 7 सितंबर को मध्यान्ह 12 बजे एक कार पर पत्थर लुढ़कने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह कार (यूके 05 टीए 2878) घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ जा रही थी। सभी यात्री गंगोलीहाट के बताए गए हैं। विस्त्रित ब्योरा नहीं मिला है।
कार में चालक सहित कुल 5 लोग सवार थे। खाई में गिरे दो लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। जबकि एक व्यक्ति की स्थिति ठीक बताई गई है। DM मनीष कुमार ने बताया कि घटना के बाद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ मौके पर बचाव और राहत कार्य में जुटी है। घायलों को लोहाघाट अस्पताल लाया गया है
© 2026. All Rights Reserved.