Wednesday Nov 4, 2026

प्रदेश सरकार ने 32.49 लाख रुपये का वित्तीय अनुमोदन दिया

बाराकोट क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत कल्याण सिंह अधिकारी ने आजादी की जंग के अलावा बाराकोट के विकास में भी अहम भूमिका निभाई थी

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने वित्तीय अनुमोदन किया है।

सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी। (फाइल फोटो)

आजादी की लड़ाई में बाराकोट क्षेत्र के कल्याण सिंह अधिकारी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। स्वतंत्रता मिलने के बाद उन्होंने बाराकोट क्षेत्र के विकास और विकासखंड की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र के लोग लंबे समय से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अधिकारी की मूर्ति स्थापित करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर भाजपा नेता कमलेश जोशी ने दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की कई अन्य योजनाओं के साथ 32.49 लाख रुपये की लागत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवगंत कल्याण सिंह अधिकारी की मूर्ति स्थापित करने को मंजूरी दी है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.