सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिचई के पास कैंटर की टक्कर से राजस्थान के 6 युवक घायल
कैंटर सीज, चालक गिरफ्तार
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी कार पर ट्रक की टक्कर से कार के पास खड़े आधा दर्जन कार सवार घायल हो गए। बुरी तरह जख्मी हुए दो युवकों को टनकपुर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी घायल राजस्थान के आदेश नगर न्यू केसरी कालौनी अजमेर के रहने वाले हैं। टक्कर मारने वाले कैंटर को पुलिस ने सीजकिया है। साथ ही चालक हल्द्वानी निवासी निर्मल आर्या को गिरफ्तार भी किया गया है।


जानकारी के मुताबिक 5 अक्टूबर की रात धारचूला क्षेत्र से राजस्थान के 6 युवा कार कार संख्या (आरजे 01 यूए 8024)से अजमेर जा रहे थे। तभी सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनकपुर और बनबसा के बीच बिचई में कार खराब हो गई। कार को ठीक करने के लिए कार सवार कार से उतरे। इसी दौरान टनकपुर की ओर से आ रहे कैंटी (यूके 01 सीए 0681) ने खड़े कार को टक्कर मार दी। कार के पास खड़े 6 युवकों में से कई चोटिल हो गए। दो लोग (युवराज मेवाड़ (24) पुत्र नवीन, दिशांक शर्मा (24) पुत्र ललित कुमार) बुरी तरह जख्मी हो गए। चिकित्सकों ने इसके अलावा 4 अन्य लोगों (यश मेवाड़ (25) पुत्र नवीन, रोहन शर्मा (18) पुत्र रितेश शर्मा, फ्रेंड इन (18) पुत्र ब्रायन और कुश चौधरी (23) पुत्र प्रेम सिंह) मामूली रूप से चोटिल हुए। उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक अभी किसी पक्ष ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
© 2026. All Rights Reserved.