Sunday Oct 11, 2026

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव में चंपावत जिले ने चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का में चंपावत जिले ने शानदार प्रदर्शन किया। चंपावत ने चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग, हिंदी कविता पाठ में ओपीएस लोहाघाट की श्रेया पांडेय, जूनियर वर्ग अंग्रेजी और कविता पाठ में ओपीएस लोहाघाट की चंद्रांशी राय, सीनियर वर्ग विज्ञान मॉडल में जीआईसी लोहाघाट के सचिन कुमार तथा सीनियर वर्ग विज्ञान ड्रामा में उदयन इंटरनेशनल चंपावत ने प्रथम स्थान हासिल किया।

बागेश्वर में हुई राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव में चंपावत के बाल वैज्ञानिकों ने फहराया परचम।

 

 

 

जिला समन्वयक नवीन पंत ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने सम्मानित किया। समन्वयक पंत ने विद्यार्थियों की उपलब्धि को जिला के लिए गौरवपूर्ण बताया। इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी, प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह बिष्ट, जिला विज्ञान समन्वयक नरेश जोशी ने खुशी जताई। कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा को राज्य स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.