गोल्ज्यू महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
स्टार नाइट की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी के नाम रही
देवभूमि टुडे
चंपावत। 4 मई से शुरू गोल्ज्यू महोत्सव में स्टार नाइट के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हो गया है। सांस्कृतिक संध्या का श्रीगणेश नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्टार नाइट की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी के नाम रही।
उन्होंने नैनीताल की माधुरी.., टक टकाटक कमला बाटुली लगाए..., आज का दिन तू होली घर बना..., कश्मीरा बॉर्डर प्यारी.. आदि लोकप्रिय गीतों से समा बांध दिया। स्टार नाइट में ही दर्शकों का हुजूम उमड़ आया। इससे पूर्व कुमाऊंनी गढ़वाली और जौनसारी गायक दर्शन पासवान ने-हे नंदा, हे गौरा..., की स्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लाल बिंदुली, रंगीली बाना... आदि गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।




नामी कलाकार स्वाति भट्ट के- सलामी दो हाथों की दियुला और राम दाई को होटल... जैसे गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। लच्छू पहाड़ी के कामेडी शो और डांस ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया। वहीं हरीश जोशी के गीतों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। जय गोल्ज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कला केंद्र चंपावत के कलाकारों ने भी रात में रंग जमाया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी और शिक्षक नीरज जोशी के संचालन में हुई दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय व हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, गोल्ज्यू मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह कार्की, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, हिमेश कलखुड़िया, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
शॉल ओढ़ाकर हुआ सम्मान:
चंपावत। सांस्कृतिक संध्या के प्रथम सत्र में अपरान्ह चार बजे से शाम सात बजे तक स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नन्हें कलाकारों ने ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक जुटते चले गए। सरस्वती शिशु मंदिर चंपावत और एशियन एकेडमी के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय कलाकार अनुज पांडेय, सौरव पांडेय, हर्षित जोशी, रंजू, रोहन, सिद्धि और वैष्णवी ने अपनी कला से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और सभासद प्रेमा चिल्कोटी ने योग गुरु एलएम पंत, रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य जनार्दन चिल्कोटी, पंडित हरीश पांडेय, सनी वर्मा सहित कई लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।








© 2026. All Rights Reserved.