Tuesday Feb 24, 2026

टनकपुर के विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति, जीते आकर्षक पुरस्कार

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में चल रहे सरस कॉर्बेट महोत्सव में हुई नृत्य प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किए। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति ने सभी का आभार विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंच पर पारंपरिक एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को जीवंत कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों, सटीक तालमेल, आकर्षक भाव भंगिमाओं और ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों का आत्मविश्वास और अनुशासन देखने योग्य था।

सांस्कृतिक प्रस्तुति करतीं छात्राएं।

1.प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में विद्यालय के निष्ठा चंद एवं ग्रुप को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

2.सब जूनियर में अनुकृति एवं ग्रुप को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

3.सीनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में रश्मि एवं ग्रुप को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

4.पेंटिंग प्रतियोगिता में मोहम्मद सुभान को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

सभी विद्यार्थियों को सरस महोत्सव कमेटी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय की शिक्षिकाओं शुचि अग्रवाल एवं पिंकी भट्ट के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के शुरू में किए गए मानवी एवं समूह द्वारा प्रस्तुत किए गए स्वागत गान ने लोगों का मनमोह लिया।

प्रधानाचार्य मारिया दास ने विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच बच्चों की छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों को इसी उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.