Thursday Apr 23, 2026

पूर्णागिरि के ग्राम प्रधान पंडित पंकज नेतृत्व में टनकपुर के SDM के जरिए दिया गया ज्ञापन

चूका में शराब की दुकान खोले जाने की अटकलों से ग्रामीणों में नाराजगी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। पूर्णागिरि (कालीगूंठ) के चूका क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने की भनक लगते ही लोगों में आक्रोश है। इसका स्थानीय लोगों ने सख्त विरोध किया है। कालीगूंठ के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने SDM को ज्ञापन भेजकर चूका में शराब की दुकान खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

प्रधान पंडित तिवारी का कहना है कि चूका क्षेत्र में मां रणकोची मंदिर है और कुछ दूरी में प्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम भी है। देवी के ये मंदिर धार्मिक आस्था से जुड़े हैं। ऐसे में क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। उन्होंने शराब की दुकान के बदले पर्यटन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों संचालित करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि DM और जिला आबकारी अधिकारी को भी भेजी गई है।

जिला आबकारी अधिकारी आरएल शाह का कहना है कि जन भावनाओं के साथ ही सभी पहलुओं पर विचार करते हुए उचित  निर्णय लिया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.