चंपावत में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने शहर को साफ बनाने की शपथ दिलाई
अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने अपशिष्ट संग्रहण की जानकारी दी वेस्ट कलक्शन
देवभूमि टुडे
चंपावत। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने सफाई से संबंधित अपशिष्ट संग्रहण (Waste collection) की जानकारी दी। चंपावत नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में आज 16 जून को हुई स्वच्छता गोष्ठी में उन्होंने घर पर ही कूड़े को 4 प्रकार के अपशिष्ट संग्रहण अलग-अलग करने की नागरिकों से अपील की। बाद में पालिकाध्यक्ष पांडेय ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों को नगर को साफ और सुंदर बनाने की शपथ दिलाई। शहरी विकास निदेशालय एवं उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के क्रम में हर नगर निकायों में स्वच्छता से सम्बन्धित वृहद जन-जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।



कचरे के निस्तारण के लिए ये हैं अलग-अलग श्रेणियां:
हरा डस्टबिन: गीला कचरा (खाना, सब्जी, फलों के छिलके, पत्तियां सहित जैविक व सड़ने वाला कचरा)।
नीला डस्टबिन: सूखा कचरा (बोतलें, धातु, कागज, गत्ता सहित रीसाइकिल वाला कचरा)।
लाल डस्टबिन: सेनेटरी कचरा (पट्टियां, डायपर, सैनिटरी पैड सहित जैविक रूप से दूषित सामग्रियों वाला कचरा)।
काला डस्टबिन: घरेलू खतरनाक कचरा (खराब बल्ब, केमिकल, पेंट के डिब्बे, एक्सपायर्ड दवाएं, ई-कचरा आदि)।
मौजूद थे ये प्रतिनिधि:
सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, बबीता प्रहरी, गीता अधिकारी, नंदन सिंह तड़ागी, सभासद पूजा वर्मा के प्रतिनिधि सनी वर्मा, सिटी मिशन मैनेजर महेश चैहान एवं पालिका के अन्य कर्मी।
© 2026. All Rights Reserved.