Sunday Mar 22, 2026

समाज कल्याण विभाग ने चंपावत जिले में दोहरी पेंशन लेने वाले 5 लोगों की पहचान की

4 कर्मचारियों पर वृद्धावस्था और 1 पर विधवा पेंशन योजना का लाभ उठाने का है आरोप  

आरोपियों में से 2 की हो चुकी है मृत्यु, वसूली की तैयारी में जुटा विभाग

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड में 1377 लोग नियमविरुद्ध दोहरी पेंशन लेते पाए गए। इसमें कुछ सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त कर्मी थे, तो कुछ दूसरी पेंशन भी लेते मिले। समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं के फर्जीवाड़े की आंच चंपावत जिले तक आई है। विभाग ने इस श्रेणी में यहां के 5 लोगों की पहचान की है। शासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने इनकी पेंशन रोेक दी है। साथ ही इनसे वसूली करने की तैयारी भी की जा रही है।

चंपावत जिले में दोहरी पेंशन या सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद पेंशन लेने वालों की संख्या 5 है। CAG (नियंत्रक और महालेखा परीक्षक) की डाटा विश्लेषण और क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में दोहरी पेंशन का मामला सामने आया है।

 

प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन बिष्ट के मुताबिक जिले के 4 सेवानिवृत्त कर्मचारी वृद्धावस्था और 1 महिला विधवा पेंशन योजना का दोहरा लाभ उठा रहे थे। इनमें से 2 की मृत्यु हो चुकी है। शासन के निर्देश पर सभी की पेंशन रोक दी गई है। मामले की जांच करने के साथ ही वसूली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पूरे मामले की जानकारी DM के माध्यम से शासन को भेजी गई है।

जिले में समाज कल्याण के 27548 पेंशनर्स:

चंपावत जिले में समाज कल्याण विभाग से 27548 लोग पेंशन ले रहे हैं। 17040 वृद्धावस्था,7476 विधवा और 2732 दिव्यांग पेंशनर्स हैं।

शक के घेरे में हैं ये 5:

लक्ष्मी देवी, गिरीश चंद्र, जयदत्त, भुवन पंत व बाबू सिंह।

जयदत्त और भुवन पंत की मृत्यु हो चुकी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.