Friday Sep 4, 2026

डेढ़ लाख रुपये कीमत की स्मैक संग लोहाघाट का एक युवक गिरफ्तार

24 जून को टनकपुर से 75 लाख रुपये कीमत की स्मैक संग एक अभियुक्त हो चुका है गिरफ्तार

देववभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। चंपावत जिले में तीन दिन में दूसरी बार स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है। 26 जून को लोहाघाट क्षेत्र से पुलिस ने स्मैक संग एक युवक को गिरफ्तार किया है। चेकिंग में पुलिस ने आरोपित से 4.36 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। आरोपित अशोक (30) निवासी लोहाघाट के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

आरोपित के खिलाफ नानकमत्ता थाने में एनडीपीसी के दो और लोहाघाट थाने में एक मुकदमा पंजीकृत है। निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में उप निरीक्षक विपुल जोशी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, संजय साहनी और विजेंद्र कुमार शामिल थे। इससे पूर्व 24 जून को टनकपुर पुलिस ने मनिहारगोठ के पास से 253 ग्राम चरस (कीमत 75 लाख रुपये) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.