Friday Nov 27, 2026

टनकपुर के दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS अधिनियम में मुकदमा दर्ज

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर।

पुलिस ने 9.7 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक 26 नवंबर की शाम सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिचई में पुलिस ने कार सवार दो लोगों के पास से 9.70 ग्राम स्मैक बरामद की। वैगनआर कार में सवार दीपक कश्यप निवासी वार्ड नंबर-9 घसियारामंडी टनकपुर और सोनू कुमार निवासी वार्ड नंबर-11 विष्णुपुरी कालोनी टनकपुर के पास से स्मैक के साथ दो मोबाइल फोन एवं 500 रुपये नकद बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अकरम अहमद, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, रियाज अख्तर, मोहम्मद नासिर और कांस्टेबल ललित चौधरी शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.