चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर से पकड़ा गया स्मैक आरोपित
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक आज 1 जून को टनकपुर की एक राइस मिल के नजदीक प्लॉट से एक व्यक्ति से 14.25 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपित गौरव कुमार उर्फ गुड्डू (38) निवासी वर्मा लाइन वार्ड नंबर 3 टनकपुर के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.