18.08 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा गया बनबसा का राहुल कुमार गैंगस्टर एक्ट में वांछित था
अभियुक्त पर पहले से दर्ज हैं 4 मुकदमें
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। 5 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त स्मैक संग पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कई थानों में पहले से ही 4 मुकदमें दर्ज हैं।
पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक चंपावत एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 805/01 के पास जंगल में चेकिंग के दौरान धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को दबोचा। राहुल कुमार निवासी ग्राम पम्पापुर, बनबसा 5 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त था। आरोपी के कब्जे से 18.08 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई।
पहले से दर्ज हैं 4 मुकदमें:
पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से 4 मुकदमें दर्ज हैं। बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के दो अभियोग एवं गैंगस्टर एक्ट का एक अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त मुंबई में भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एक अभियोग दर्ज है।
नानकमत्ता से नेपाल ले जा रहा था स्मैक:
बकौल पुलिस पूछताछ में अभियुक्त राहुल कुमार ने स्मैक के धंधे में महेंद्रनगर नेपाल के रवि बासा की भी लिप्तता बताई। साथ ही राहुल के कब्जे से बरामद स्मैक नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से प्राप्त की गई थी। इस स्मैक को नेपाल ले जाना था।
© 2026. All Rights Reserved.