सूखीढांग क्षेत्र में बैंक शाखा खोलने के DM मनीष कुमार के फोन से मिले आश्वासन के बाद धरना 31 अक्टूबर तक के लिए स्थगित
तल्लापाल विलौन संघर्ष समिति के संयोजक पंडित शंकर दत्त जोशी ने 9 नवंबर तक शाखा नहीं खुलने पर आत्मदाह का भी 22 सितंबर को दिया था अल्टीमेटम
देवभूूमि टुडे
चंपावत/सूखीढांग। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्षेत्र सूखीढांग-बृजनगर में बैंक खुलवाने की मांग को लेकर आज गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को आंदोलन शुरू हुआ। DM मनीष कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष पंडित महेश चंद्र चौड़ाकोटी और तल्लापाल विलोन संघर्ष समिति के संयोजक पंडित शंकर दत जोशी से फोन पर वार्ता कर बैंक शाखा जल्द से जल्द खुलवाने के लिए सभी जरूरी प्रक्रिय करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद संघर्ष समिति ने धरना स्थगित कर दिया। संयोजक जोशी ने कहा कि 31 अक्टूबर तक बैंक शाखा खोलने को लेकर ठोस कार्यवाही नहीं होने पर फिर से आंदोलन किया जाएगा।

तल्लापाल विलौन क्षेत्र की धूरी सूखीढांग में पीडीसीबी (पिथौरागढ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड) या किसी अन्य बैंक की शाखा नहीं खुलने से ग्रामीणों में गुस्सा है। समिति का कहना है कि टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित न्याय पंचायत बमनजौल की 12 ग्राम पंचायतों का सूखीढांग केंद्रबिंदु भी है। इस क्षेत्र में बैंक की शाखा खोलने की एक दशक से मांग की जा रही है। कई बार आश्वासन से लेकर सर्वे तक हुए, लेकिन बैंक की शाखा नहीं खुली। इससे क्षेत्र की 15 हजार की आबादी बैंक के कामकाज को लेकर परेशान रहती है।
संघर्ष समिति के संयोजक शंकर दत्त जोशी ने 22 सितंबर को टनकपुर के SDM को ज्ञापन देकर उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस 9 नवंबर तक बैंक की शाखा नहीं खुलने पर 2 अक्टूबर से सूखीढांग में अनिश्चितकालीन अनशन और राज्य स्थापना दिवस के बाद आत्मदाह तक की चेतावनी दी थी।
धरने में शामिल थे ये लोग:
पूर्व ब्लॉक उप प्रमुख प्रकाश चौड़ाकोटी, कमल किशोर, संदीप जोशी, मोहन सिंह, नरेंद्र जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, नाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रमोहन, मदन सिंह, रमेश चंद्र, मोहन चंद्र, कुशल सिंह, हरीश चंद्र जोशी आदि।
© 2026. All Rights Reserved.