स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति स्थल के लिए स्वीकृत धनराशि स्थानांतरित करने का कर रहा विरोध
देवभूमि टुडे
चंपावत/खेतीखान। खेतीखान के ग्राम पंचायत गोशनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतिस्थल के पर्यटन विकास के लिए स्वीकृत 20 लाख रुपये की धनराशि अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के विरोध में ग्रामीणों का सांकेतिक धरना आज 19 जुलाई को तीसरे दिन भी जारी रहा।
जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा के नेतृत्व में आयोजित धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान UKD (उत्तराखंड क्रांति दल) के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दरबान सिंह रजवार, राजेंद्र पुनेठा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी धरने को समर्थन दिया।
धरना स्थल पर ग्रामीणों ने कहा कि जब तक स्मृति स्थल के लिए स्वीकृत धनराशि पुनः गोशनी के लिए बहाल नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन और धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में रमेश चंद्र ओली, प्रदीप जोशी, चंद्रशेखर ओली, महेश चंद्र ओली, नरेश चंद्र ओली, तेज सिंह बोहरा, गोपाल मनराल, सतीश चंद्र ओली, राजेंद्र प्रसाद ओली, महिमन ओली, योगेश ओली, प्रवीण ओली, अनुज बोहरा और चंद्रकांत ओली सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.