चंपावत की बनलेख-ललुवापानी सड़क पर किसकोट के पास गहरी खाई में गिरने से रीठा साहिब जा रहे तीर्थ यात्री की दर्दनाक मौत
नानकमत्ता के रहने वाले हैं लखविंद्र सिंह
देवभूमि टुडे
चंपावत। बनलेख-ललुवापानी सड़क पर किसकोट के पास पैराफिट में बैठे एक तीर्थयात्री की गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक श्रद्धालु ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता का रहने वाला है। पोस्टमार्टम कल 31 मई को किया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक आज 30 मई शाम करीब 4.40 बजे किसकोट के पास लखविंद्र सिंह (25) पुत्र तारा सिंह निवासी सलमता नानकमत्ता की पैराफिट से गहरी खाई गिरने से मौत हो गई। तीर्थ यात्री अपने साथी के साथ नानकमता से रीठा साहिब जा रहा था, लेकिन बनलेख के पास उन्होंने अपने साथी को दूसरे वाहन से भेज दिया और अपना अकेले चला गया। कुछ दूर पहुंचने के बाद वह वाहन रोक सड़क किनारे बने पैराफिट में बैठ गया। इसी दौरान एकाएक संतुलन बिगड़ने से वे गहरी खाई में गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सिख तीर्थ यात्री को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही लखविंद्र की मौत हो गई।
© 2026. All Rights Reserved.