शिक्षक सामश्रवा आर्य ने गोरलचौड़ मैदान में नशे के खिलाफ जागरूक कर हस्ताक्षर अभियान चलाया
देवभूमि टुडे
चंपावत। गोल्ज्यू महोत्सव में नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के संयोजक एवं संस्कृत प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने महोत्सव में पहुंचे लोगों को नशे के विरूद्ध जागरूक कर हस्ताक्षर अभियान चलाया।



संयोजक सामश्रवा आर्य के साथ मोहित जोशी ने बाहर से आए व्यापारियों को अभियान से जोड़ते हुए संकल्प पत्र भी भरवाए। बीड़ी सिगरेट मत पी यार, बिगड़े इससे बना परिवार, बीड़ी से दूरी, दुकानदारी जरूरी, बीड़ी हटाएं, दुकानदारी बचाएं आदि स्लोगनों के साथ लोगों को धूूम्रपान के विरूद्ध जागरूक किया। आह्वान कर कहा कि वे मेले के वातावरण को धूम्रपान मुक्त बनाने में भरपूर सहयोग करें। पश्चिम बंगाल से आए व्यापारी सुसांतो दास, राजस्थान से अभिषेक बार्माणयन, कानपुर से गुल्लू शाह, विनय गुप्ता, विशाल, रिंकू सिंह, मुरादाबाद से आए शुभम आर्य, पप्पू, अख्तर, असलम, सईद, सलीम, भास्कर जोशी, गिरीश पोखरिया, कैलाश चंद्र व भुवन जोशी सहित सुदूर क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने इस मुहिम में शामिल होकर सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
© 2026. All Rights Reserved.