पूर्णागिरी में कुमांऊनी भाषा में हो रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु
पूर्णागिरी के अखंड धूनी स्थल में 20 अक्टूबर को हवन के बाद भंडारा होगा
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरि धाम। मां पूर्णागिरि धाम में चल रही 8 दिनी श्रीमद्भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कथा के दूसरे दिन आज 14 अक्टूबर को कथावाचक पंडित गिरीशानंद शास्त्री महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को सुनने और मानने से जीवन का अर्थ बदल जाता है। जीवन धर्मपूर्ण हो जाता है। धर्म से सद्कर्म की राह प्रशस्त होती है।


मां पूर्णागिरी धाम के अखंड धूनी स्थल में कुमाऊंनी भाषा में तृतीय नवरात्र (13 अक्टूबर) से शुरू कथा के दूसरे दिन पंडित गिरीशानंद शास्त्री महाराज ने कहा कि भागवत कथा वास्तविक सुख दे भक्त के जीवन को धन्य करती है। पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि कथा 19 अक्टूबर तक चलेगी। जबकि 20 अक्टूबर को यज्ञाहुति एवं भंडारा होगा।
इससे पूर्व धार्मिक अनुष्ठान किए गए। यजमान पंडित कमलापति पांडेय के अलावा इस मौके पर पूर्णागिरी (कालीगूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी, संचालन समिति के अध्यक्ष दयानंद पांडेय, मनोज तिवारी कैलाश पांडेय, दिनेश पांडेय, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख भुवन चंद्र पांडेय, पंडित मोहन पांडेय, पंडित महेश पांडेय, पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी, प्रकाश पांडेय, मनोज पांडेय, राजू तिवारी, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.