Saturday Sep 19, 2026

चंपावत में कथा की शुरुआत से पूर्व कल सुबह 8 बजे से नागनाथ मंदिर से निकाली जाएगी कलश यात्रा

देवभूमि टुडे

चंपावत। इंसाफ के धाम गोरल देव मंदिर में कल 1 अगस्त से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा शुरू होगी। कथा की शुरुआत से पूर्व कल सुबह 8 बजे से नागनाथ मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। महिलाओं द्वारा निकाली जाने वाली कलश यात्रा बालेश्वर मंदिर होते हुए गोरलदेव मंदिर पहुंचेगी।

गोरल देव की मूर्ति।

श्री गोरल ग्राम सेवा समिति की ओर से आयोजित कथा 8 अगस्त तक चलेगी। कथा का वाचन पंडित राजेद्र तिवारी करेंगे। कथा हर दिन अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक होगी। कथा पूरी होने के बाद 8 अगस्त को भंडारा होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर गई हैं।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.