Saturday Sep 19, 2026

चंपावत में श्रीमद् भागवत कथा के श्रीगणेश से पहले नागनाथ मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा

कथा हर रोज अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक होगी

देवभूमि टुडे

चंपावत। इंसाफ के धाम गोरल देव मंदिर में आज 1 अगस्त से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हो गई। कथा के श्रीगणेश से पूर्व सुबह नागनाथ से बालेश्वर मंदिर होते हुए गोरलदेव मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।

कथावाचक पंडित राजेद्र तिवारी ने श्रीमद्‌भागवत कथा के श्रवण का लाभ बताया। कथा हर रोज अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक होगी। कथा के बाद आरती एवं प्रसाद वितरित होगा। श्री गोरल ग्राम सेवा समिति की ओर से आज आयोजित कथा 8 अगस्त को भंडारे के साथ पूरी होगी।

गोरल देव मंदिर श्रीमद्‌भागवत कथा।

कार्यक्रम में श्री गोरल ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष जगेंद्र नाथ, उपाध्यक्ष गणेश नाथ, सचिव प्रकाश नाथ, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ, ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश पांडेय, गोपाल नाथ, नरेंद्र नाथ, विकास गिरी, राहुल नाथ, अशोक नाथ, देवीदत्त जोशी, ललित गोस्वामी, हर्षित नाथ, गौरव नाथ, संदीप थ्वाल, हर्षित खाल, रिषभ नाथ,  हिमांशु गोस्वामी, हिमांशु थ्वाल, दिनेश नाथ, भूपेंद्र नाथ, अमर गिरी, सुधीर साह, प्रदीप भट्ट सहित ढेरों श्रद्धालु मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.