चंपावत के ढकना बड़ोला गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति की बैठक में रखा गया जन्मोत्सव कार्यक्रम के आय-व्यय का व्यौरा
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के ढकना बड़ोला गांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति की बैठक में इस माह के शुरू में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के आय-व्यय का व्यौरा रखा गया। मां भगवती मंदिर प्रांगण में शिक्षक प्रकाश सिंह भंडारी की अध्यक्षता एवं पूर्व बीडीसी सदस्य पूरन सिंह बडोला के संचालन में हुई बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष कै. दीवान सिंह और भुवन पांडेय ने आय-व्यय का विवरण रखा।

ग्राम प्रधान जानकी देवी ने जन्मोत्सव के सफल संचालन में सहयोगी रहे लोगों का आभार जताया। खासकर स्कूली बच्चों, युवाओं और महिलाओं को सफल आयोजन की बधाई दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में होने वाले सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भविष्य में भी सामूहिक रूप से भव्य तरीके से मनाया जाएगा। बैठक में सामश्रवा आर्य, अंकिता भंडारी, कमल कुंवर, महेंद्र नरियाल, मालती देवी, गौरी भंडारी, कोलम, राखी, साक्षी, प्रेम सिंह सुनील भंडारी, शोभन सिंह, हरीश सिंह, कमला देवी, दीपा देवी, अनीता आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.