Saturday Sep 5, 2026

चंपावत के ढकनाबडोला गांव में कलश यात्रा व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ श्रीकृष्ण जन्माेत्सव शुरू

स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत से ढकना बड़ोला गांव में दो श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुरू हो गया है। आज 4 सितंबर को कलश स्थापना और कलश यात्रा के साथ जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। ढकना के मां भगवती मंदिर से भूमिया मंदिर होते हुए देवलनाथ शिव मंदिर तक निकली कलश यात्रा में महिलाओं व बालिकाओं के साथ सैकड़ों संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सितारगंज के छोलिया नृतकों ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी और भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से धर्म, कर्म, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। विशिष्ट अतिथि राजशेखर जोशी ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्‌भागवत कथा के संदेश को जीवन में अपनाने की अपील की। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली कार्यक्रमों के अलावा देश की बहुआयामी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोहाघाट के कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कालाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। सायंकालीन सत्र में रैंपवाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शिक्षक कमल शर्मा और नशा हटाओ के संयोजक सामश्रवा आर्य ने लोगों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया। संचालन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी और सामश्रवा आर्य ने किया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.