लोहाघाट के मल्ला ढेक गांव में शुरू हुई शूटिंग
एन मलिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनरतले बनाई जा रही फिल्म के कई दृश्य लोहाघाट और चंपावत में फिल्माए जाएंगे
फिल्म पहले हिंदी में बनेगी और उसके बाद कुमाऊंनी बोली में
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट बिशंग के मल्ला ढेक गांव में हिंदी फिल्म 'अर्जियां, जस्टिस आफ गोल्ज्यू' की शूटिंग शुरू हो गई है। एन मलिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनरतले बनाई जा रही फिल्म के कई दृश्य लोहाघाट और चंपावत में फिल्माए जाएंगे। आज 17 मार्च को फिल्म के निर्देशक राकेश मधुसूदन ने बताया कि शूटिंग के लिए मुंबई से DOP त्रिलोक चौधरी निर्देशन में तकनीकी टीम भी पहुंची है।
फिल्म में स्विट्ज़रलैंड से आए सुमित मलिक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा की संयुक्ता धामी, प्रेम सिंह रावत और दर्शन सिंह रावत, सोनू शुक्ला, उमेश भारद्वाज और सूरज जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म की मेकअप आर्टिस्ट प्रिया भंडारी हैं। जबकि प्रियांशु सिंह ढेक सहायक निर्देशक के रूप में कार्य कर रहे हैं। बताया गया कि यह फिल्म गोलू देवता की न्याय परंपरा और उनसे जुड़ी आस्थाओं पर आधारित है। जो पहले हिंदी में बनेगी और उसके बाद कुमाऊंनी बोली में।
© 2026. All Rights Reserved.