पूर्णागिरी मेले में सफाई व्यवस्था का चेयरमैन और ईओ ने जायजा लिया
अस्थाई शौचालयों की सफाई, पेयजल व्यवस्था, चेंजिंग रूम सहित सफाई
व्यवस्था चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। पूर्णागिरी मेले के दौरान टनकपुर के शारदा घाट में हर दिन दो बार सफाई होगी। ये निर्देश मुआयने के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा और अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने दिए।



उन्होंने शारदा घाट का निरीक्षण कर अस्थाई शौचालयों की सफाई, पेयजल व्यवस्था, चेंजिंग रूम सहित सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। घाट में दुकान लगा रहे दुकानदारों से गीले एवं सूखे कचरे का अलग-अलग कूड़ेदान में एकत्रित करने और पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने को कहा। बताया कि नगर पालिका की ओर से पेयजल व्यवस्था के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की है। नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। मुआयने में वरिष्ठ सहायक विनोद बिष्ट, अनुराधा, सभासद दिनेश कुमार, शैलेंद्र सिंह, केपीएस प्रभारी शिवम आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.