Saturday Sep 19, 2026

जिला पुस्तकालय के पास 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित

20 बालिकाएं एक साथ कर सकेंगे पढ़ाई

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत की जिला पुस्तकालय परिसर में पुराने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय भवन अब नए रूप में उपयोग में आएगा। इसे शक्ति कक्ष के रूप में तैयार किया गया है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि यह शक्ति कक्ष पूरी तरह से बालिकाओं के लिए डेडिकेटेड है। छात्राओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। 

शक्ति कक्ष।

इस शक्ति कक्ष में एक साथ 20 बालिकाएं पढ़ाई कर सकेंगी। इस शक्ति कक्ष का संचालन जिला पुस्तकालय करेगा। इस शक्ति कक्ष के माध्यम से बालिकाओं को एकाग्रता के साथ सामूहिक रूप से पढ़ाई का मौका मिलेगा। वहीं खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय कुछ समय पूर्व चंपावत के खटकना पुल के नजदीक बीआरसी (ब्लॉक संसाधन केंद्र) में शिफ्ट हो चुका है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.