टनकपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक के अलावा 2 डिपो के अधिकारी भी स्थानांतरित
पूजा जोशी टनकपुर की नई मंडलीय प्रबंधक, आलोक बनवाल को नैनीताल भेजा
7 अधिकारियों का स्थानांतरण व पदोन्नति
UTC के प्रबंध निदेशक का आदेश
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। UTC (उत्तराखंड परिवहन निगम) के टनकपुर एवं नैनीताल मंडल के मुखियाओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। टनकपुर के DM (मंडलीय प्रबंधक संचालन व तकनीकी) आलोक कुमार बनवाल को इसी पद पर रोडवेज के नैनीताल मंडल भेजा गया है। उनकी जगह नैनीताल मंडल की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी को टनकपुर मंडल का नया मुखिया बनाया गया है। परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने आज 12 नवंबर को ये आदेश जारी किए हैं। सुरेश चंद्र पांडे को टनकपुर के मंडलीय कार्यशाला के साथ पूर्व की तरह टनकपुर डिपो का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। इसके अलावा कई डिपो स्तर के 7 अधिकारियों को पदोन्नति और स्थानांतरित किया गया है।

इन अधिकारियों के स्थानांतरण व पदोन्नति हुई:
1.लोहाघाट डिपो के ARM धीरज कुमार वर्मा को नैनीताल मंडल के रानीखेत डिपो भेजा गया है। उनके स्थान पर दीपक सिंह को लोहाघार भेजा गया है।
2.पिथौरागढ़ डिपो के ARM रविशेखर कापड़ी को टनकपुर भेजा गया है। उनके स्थान पर रामनगर डिपो के नवीन चंद्र आर्य को पिथौरागढ़ भेजा गया है।
3.नैनीताल मंडल के सहायक लेखाधिकारी (तकनीकी) राजकुमार को प्रभारी सहायक महाप्रबंधक (वित्त) टनकपुर डिपो बनाया गया है।
4.टनकपुर के ARM महेंद्र कुमार को रामनगर डिपो भेजा गया है।
5.प्रकाश चंद्र आर्य को पदोन्नति देकर मंडलीय कार्यशाला नैनीताल मंडल में भेजा गया है।
6.अल्मोड़ा के ARM धर्मानंद जोशी को बागेश्वर डिपो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
7.राजेंद्र कुमार आर्य को ARM पद पर पदोन्नति देकर काशीपुर डिपो में ही तैनाती दी गई है।
© 2026. All Rights Reserved.