बाल दिवस पर लोहाघाट फोर्टी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई कई प्रतियोगिताएं
पुरस्कृत हुए प्रतियोगिता के विजेता बच्चे
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फोर्ती में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर हुए विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शुभारंभ प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने सबसे अधिक समय तक PM रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी देते हुए बच्चों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
इस मौके पर हुई क्विज एवं रंगोली प्रतियोगिता में गौरव, ज्योति, प्रांजल, कविता, निशा, चित्रा, पाश्वी, सचिन, तनिष्क, रवि एवं प्रियांशु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न स्थान प्राप्त किए। मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह एवं भाजपा नेता गोविंद सिंह बोहरा ने प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए आयोजित कुर्सी दौड़, चित्रकला एवं गिलास दौड़ में के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। CDO अजय सिंह ने विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन, शिक्षण कार्य एवं विद्यालय परिसर में की गई खूबसूरत चित्रकारी की सराहना की। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।







इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी की ओर से गोविंद सिंह बोहरा ने विद्यालय की पूर्व दिव्यांग छात्रा ममता जोशी को पैडल सिलाई मशीन भेंट की। ममता सिलाई कार्य से आजीविका चला रही हैं। ग्राम प्रधान रेनू बगौली, उप प्रधान ललित मोहन, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू चौबे, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर बगौली, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मदन उपाध्याय एवं सामाजिक कार्यकर्ता योगेश बगौली ने CDO के सम्मुख विद्यालय एवं गांव की विभिन्न समस्याओं को रखते हुए समाधान का आग्रह किया। CDO ने बच्चों को नशे से दूर रहने और मोबाइल के दुष्प्रभावों को लेकर सचेत किया कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कवींद्र सिंह रावत, शिक्षक ओम प्रकाश बगौली, दीवान सिंह फिरमाल कई कर्मी, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.