विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चंपावत जिला अस्पताल में गोष्ठी
रेड क्रॉस समिति ने ब्लड बैंक की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। सेवा मानवता का सबसे बड़ा धर्म है और रेड क्रॉस इसी सेवा की मिसाल है। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर 8 मई को चंपावत जिला अस्पताल में रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन डॉ. आरके जोशी की अध्यक्षता और कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट के संचालन में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने ये बात कही। इससे पूर्व दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ हुआ।





जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने कहा कि रेड क्रॉस लोगों के दर्द को दूर करने के लिए अपनी स्थापना के समय से ही जुटा है। 1863 को हेनरी ड्यूनेंट ने रेड क्रॉस की स्थापना की थी। उनके जन्मदिवस 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। रेड क्रॉस एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मानवीय संस्था है, जो युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और स्वास्थ्य संकटों के दौरान बिना किसी भेदभाव के लोगों की सहायता करती है।
इस दौरान जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम में शामिल पैथोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ त्यागी, लैब तकनीशियन उमेश बसेड़ा, मनोज मेहता, मेधा तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, जीवन थापा, नर्सिंग अधिकारी सपना खंपा, हरीश पांडेय, कमला अधिकारी को रेड क्रॉस समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों अनुष्का गुप्ता, सावित्री राय और रमेश भट्ट ने रक्त दान किया।
© 2026. All Rights Reserved.