वन विभाग ने बाराकोट के डोबाभागू क्षेत्र में लगाया पिंजरा
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट के डोबाभागू गांव में गुलदार की लगातार चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है।
ग्रामीण जगदीश तिवारी, उमापति, हेमा तिवारी, जानकी, प्रकाश राम आदि ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की दस्तक है। गुलदार की आवाजाही से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोगों को अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

वन क्षेत्राधिकरी नंद किशोर पंत के मुताबिक ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए वन विभाग की टीम ने डोबाभागू गांव में पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और एहतियात बरतने की अपील की है। साथ ही गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर विभाग को सूचित करने की अपील की है। इस दौरान प्रकाश गिरी गोस्वामी, रमेश त्रिवेदी आदि वन कर्म मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.