Thursday Jul 9, 2026

पूर्णागिरी के एसडीएम प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाई

दूसरे दल में शामिल हैं 47 शिवभक्त

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल आज 9 जुलाई को टनकपुर से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

 

दल में शामिल 47 भक्त हर-हर महादेव और नम: शिवाय: के जयघोष के साथ पावन सफर पर निकले। एसडीएम प्रमोद कुमार ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा के कुल 10 दल टनकपुर से होकर गुजरेंगे। आज रवाना हुआ दूसरा दल अपने प्रथम पड़ाव के रूप में धारचूला पहुंचेगा। टनकपुर के पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल 12 जुलाई, चौथा 16 जुलाई, पांचवा 20 जुलाई, छठा 24 जुलाई, सातवां 28 जुलाई, आठवां 1 अगस्त, नौवां 5 अगस्त और दसवां अंतिम दल 9 अगस्त को टनकपुर पहुंचेगा। शिवभक्तों का प्रत्येक दल टनकपुर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन आगे रवाना होगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.