Friday Feb 27, 2026

कल 27 फरवरी को लोहाघाट दौरे पर CM को देंगे ज्ञापन

HH पर पाटन पुल के पास स्क्रबर बंद करने से नाराज हैं क्षेत्र के लोग

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट पाटन पुल के पास स्क्रबर जल निकासी नाली और कल्वर्ट निर्माण कार्य को कल एकाएक मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है।

पाटन पुल के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।

क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि NH खंड ने दो माह पहले यहां खुदाई कर बेस तैयार किया था, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के मिट्टी डालकर काम को बंद कर दिया गया। स्क्रबर बंद होने से बरसात में चांदमारी क्षेत्र से आने वाला नाले का पानी पाटन पुल के पास की दुकानों और घरों में घुस जाता है। पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। साथ ही बरसात में राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मां झूमाधुरी मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और स्क्रबर को तुरंत खोलने की मांग की । ग्रामीणों ने कहा कि इस लापरवाही से जान-माल के खतरे का अंदेशा है।

चेतावनी दी कि कल 27 फरवरी को लोहाघाट दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस मामले में ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रिंकू अधिकारी, शोबन सिंह बोहरा, हरीश सिंह, हरीश पाटनी, नरेश गड़कोटी, गिरीश माहरा, लक्ष्मण बोहरा सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग के लोहाघाट खंड के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार जोशी का फोन रिसीव नहीं होने से विभागीय पक्ष पता नहीं चल सका।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.