Wednesday Apr 22, 2026

टनकपुर-जौलजीबी रोड पर चूका में हुई दुर्घटना

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-जौलजीबी रोड पर चूका में एसएसबी की बॉर्डर आउटपोस्ट के पास आज 21 अप्रैल की शाम एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी के रपटने से हुए इस हादसे से दो स्कूटी सवार घायल हो गए। दोनों चोटिल युवकों को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

चोटिल स्कूटी सवार।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को चूका से टनकपुर की ओर आ रही स्कूटी एसएसबी की बीओपी के नजदीक एक स्कूटी रपट गई। हादसे में टनकपुर आमबाग के 22 साल के अखिलेश और बसानीगोठ के 30 वर्षीय नितिन सिंह को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर डॉ. आफताब आलम उनका इलाज कर रहे हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.