Saturday May 9, 2026

टनकपुर में पिथौरागढ़ चुंगी के पास हुआ हादसा

टनकपुर अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। स्कूल की छुट्टी के बाद बेटी के साथ घर जा रही एक शिक्षिका की स्कूटी एक बेसहारा जानवर से टकरा गई। टक्कर से मां और बेटी दोनों जख्मी हो गए। स्थानीय लोग उन्हें उप जिला अस्पताल ले गए, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

घायल शिक्षिका व शिक्षिका की बेटी।

आज 8 मई को अपरान्ह एक बजे टनकपुर के ब्लू माउंट स्कूल की शिक्षिका वंदना चौहान (35) छुट्टी के बाद कक्षा तीन में पढ़ रही अपनी 8 साल की बेटी सावनी को लेकर अपनी स्कूटी से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पिथौरागढ़ चुंगी के पास स्कूटी एक गाय से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों स्कूटी से छिटककर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि शिक्षिका के सिर और पांव में चोट आई है। जबकि उनकी पुत्री के हाथ की कोहनियों और जांघ में चोट है। दोनो घायलों का उपचार किया जा रहा है। अलबत्ता दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.