चंपावत-मंच-तामली रोड पर घटकू मंदिर के पास हुई दुर्घटना
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत-मंच-तामली रोड पर घटकू मंदिर के पास डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि सीएमटी रोड पर घटकू मंदिर के पास आज 11 जुलाई की पूर्वान्ह करीब बजे एक स्कूटी सवार डंपर के पिछले टायर की चपेट में आ गया। स्कूटी सवर दीपक जोशी (20) पुत्र मुरलीधर जोशी निकट पूर्ति गोदाम जूप चंपावत की मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते चिराग दीपक जोशी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।पंचनाम भरने के बाद दीपक जोशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है। पुलिस ने डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया। जबकि चालक फरार हो गया है।
© 2026. All Rights Reserved.