वैला-खटोली सड़क पर हुई दुर्घटना में पति गंभीर
मछियाड़ का रहने वाला है दंपती
देवभूमि टुडे
चंपावत। वैला-खटोली सड़क पर स्कूटी रपटने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहे महिला के पति बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल व्यक्ति को चंपावत जिला अस्पताल लाया जा रहा है। इस दर्दनाक वाकये से परिवार में कोहराम मच गया।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक आज 8 सितंबर की शाम मछियाड़ निवासी रईस सिंह भंडारी (35) अपनी पत्नी मंजू देवी (30) के साथ वैला से मछियाड़ जा रहे थे। इसी बीच करीब 5:30 बजे स्कूटी रपटी और मंजू देवी का सिर पैराफिट से टकरा गया। महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि रईस सिंह भंडारी को चंपावत जिला अस्पताल लाया जा रहा है। वही मृतका का चंपावत में कल 9 सितंबर को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
© 2026. All Rights Reserved.